गोतस्करी पर कोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार; 7 गोवंश बरामद

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • कोन।सोनभद्र- कोन थाना पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 7 गोवंश बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को करीब 12:25 बजे रामगढ़ बाजार में चेकिंग के दौरान दो…
  • तलाशी के दौरान वाहनों से 6 गाय और 1 बछड़ा बरामद हुआ।
  • मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश कुमार पुत्र शिव शंकर गौतम, निवासी मुजेहरा कला, थाना चिल्ह, मीरजापुर और संदीप राम पुत्र मंगरु राम, निवासी रजमला, थाना कोईरौना, भदोही के…
Share

कोन।सोनभद्र– कोन थाना पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अंतरजनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 7 गोवंश बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को करीब 12:25 बजे रामगढ़ बाजार में चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहनों से 6 गाय और 1 बछड़ा बरामद हुआ। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजेश कुमार पुत्र शिव शंकर गौतम, निवासी मुजेहरा कला, थाना चिल्ह, मीरजापुर और संदीप राम पुत्र मंगरु राम, निवासी रजमला, थाना कोईरौना, भदोही के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र से गोवंश खरीदकर भदोही-मीरजापुर होते हुए सोनभद्र के तेलगुड़वा रास्ते से गढ़वा, झारखंड ले जाकर बेचते थे। पुलिस के मुताबिक, पकड़ से बचने के लिए रास्ते बदले जाते थे।मामले में थाना कोन में मु0अ0सं0-154/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बृजेश कुमार के खिलाफ पूर्व में भी गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।बरामदगी: 7 गोवंश और 2 टाटा पिकअप वाहन।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें