विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में किसानों का हल्लाबोल, बोले- जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • चतरा ब्लॉक क्षेत्र के चिंतावनपुर-खुज्झा संडी में प्रस्तावित
  • विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
  • किसानों ने अपनी जमीन बचाने की मांग उठाते हुए सरकार और प्रशासन पर उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
Share

सोनभद्र। चतरा ब्लॉक क्षेत्र के चिंतावनपुर-खुज्झा संडी में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में सैकड़ों किसानों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने अपनी जमीन बचाने की मांग उठाते हुए सरकार और प्रशासन पर उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान गुप्त काशी के नायक एवं पर्यावरण प्रहरी रवि प्रकाश चौबे किसानों के बीच पहुंचे और उनके आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और जिला प्रशासन की मिलीभगत से किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित परियोजना से किसानों को लाभ मिलने के बजाय बड़ी कंपनियों को फायदा होने की आशंका है। पर्यावरण को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई और कहा कि एक ओर पेड़ बचाने का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर परियोजनाओं के नाम पर पेड़ों की कटाई चिंता का विषय है।किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि उनका संगठन किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने जल, जंगल, जमीन, आदिवासी समुदायों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ने की बात कही। उनका कहना है कि एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाओं से उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित होगी और पर्यावरण पर भी असर पड़ सकता है।किसान विमलेश पटेल ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। उन्होंने कहा, “जान दे देंगे, लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे। जमीन हमारे लिए मां के समान है और कोई अपनी मां को नहीं बेचता।”किसान गुलाब ओझा और नीरज पटेल ने भी प्रस्तावित परियोजना का विरोध करते हुए कहा कि उपजाऊ कृषि भूमि पर एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी। किसान जनार्दन शुक्ला ने कहा कि विरोध के बावजूद परियोजना को आगे बढ़ाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।चेतन ओझा ने आरोप लगाया कि औद्योगिक विकास के नाम पर स्थानीय लोगों को उनकी जमीन से बेदखल कर मजदूर बनाने की योजना है। वहीं सुरेन्द्र मौर्य ने कहा कि किसी भी सूरत में यह सड़क नहीं बनने दी जाएगी। उन्होंने मांग की कि सड़क बनानी है तो पहले आरपीके रोड बनाई जाए।प्रदर्शन में सैकड़ों प्रभावित किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। किसानों ने साफ कर दिया कि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो विंध्य एक्सप्रेसवे के खिलाफ आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें