
विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में किसानों का हल्लाबोल, बोले- जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगेदुद्धी (सोनभद्र)दुद्धी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जगदीश्वर जायसवाल का शनिवार को उनके निज आवास पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से सम्मान किया गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, फटका, स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस दौरान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नोटरी अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष सोनभद्र बार एसोसिएशन अमरनाथ मिश्र तथा दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमापति पांडेय ने वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर जायसवाल के विधि क्षेत्र में लंबे अनुभव और योगदान की सराहना की।वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह न्याय एवं विधि व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके लंबे योगदान का सम्मान है। वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन से युवा अधिवक्ताओं को नई दिशा मिलती है।महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कहा कि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान महासंघ की प्राथमिकताओं में शामिल है।अधिवक्ता उमापति पांडेय ने कहा कि जगदीश्वर जायसवाल का सम्मान विधि जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के प्रति महासंघ की कृतज्ञता एवं सम्मान की अभिव्यक्ति है।इस अवसर पर महासंघ के जिला पदाधिकारी अवनीश मिश्र, महेश पांडेय, प्रदीप, राजेश जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 13, 2026विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में किसानों का हल्लाबोल, बोले- जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे
उत्तरप्रदेशSeptember 13, 2026वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर जायसवाल सम्मानित, महासंघ ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर जताया सम्मान
उत्तरप्रदेशSeptember 13, 2026दुद्धी में 5 अक्टूबर से होगा श्री रामलीला का भव्य मंचन, बैठक में बनी सहमति
उत्तरप्रदेशSeptember 13, 2026सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित















