घोरावल(राजेंद्र मानव) – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया गांव में शुक्रवार को शाम टमाटर के खेत में किसी विषैले जन्तु के काटने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय मुकेश सिंह पुत्र राम ललित निवासी ग्राम महुवरिया, थाना कोतवाली घोरावल शुक्रवार को शाम करीब तीन बजे अपने टमाटर के खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था, कि किसी विषैले जन्तु ने पैर के उंगली में काट लिया, जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने तत्काल सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों द्वारा दवा इलाज किया जा रहा है। डाक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति सामान्य है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
