
चोपन। सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में मारपीट के मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय वांछित अभियुक्त संदीप यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर 2026 को मारकुंडी मार्केट निवासी आकाश कुमार गुप्ता ने थाना चोपन में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दुकान के बकाया पैसे को लेकर हुए विवाद के दौरान विपक्षीगण ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में थाना चोपन पर मुकदमा अपराध संख्या 362/2026 के तहत धारा 191(2), 115(2), 109(1), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त संदीप यादव पुत्र स्वर्गीय भोला यादव, निवासी ग्राम मारकुंडी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को 18 सितंबर 2026 को दोपहर 1:15 बजे मेन रोड मारकुंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश, कांस्टेबल श्रीकान्त कुमार और कांस्टेबल सुधीर कुमार शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशSeptember 18, 2026विकास कार्यों की रफ्तार को लेकर सीडीओ ने की बैठक
उत्तर प्रदेशSeptember 18, 2026अब सफाई कर्मी ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से होंगे संबोधित, जाने वजह
सोनभद्रSeptember 18, 2026मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता में पहुंचे डीएम फिर….
उत्तरप्रदेशSeptember 18, 2026हाईवा के चक्के में हवा भरते समय हादसा, घायल युवक की मौत
















