
सोनभद्र में बच्चों की कल्पना के रंगों में सजा ‘मेरे सपनों का भारत’ उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में आयोजित कला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने सपनों के भारत की तस्वीर कागज पर उतारी। खास बात ये रही कि बच्चों के बीच पहुंचे डीएम चर्चित गौड़ ने भी खुद ब्रश थाम लिया और बच्चों के साथ बैठकर चित्र में रंग भरे। डीएम ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया, वहीं विद्यालय में बच्चों को मिलने वाले मिड-डे-मील की गुणवत्ता भी परखी और जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय रॉबर्ट्सगंज में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे हाथों में रंगों की कूची थी और आंखों में विकसित, समृद्ध और सशक्त भारत का सपना बच्चों ने अपनी कल्पना को रंगों के जरिए कागज पर उतारा और अपने सपनों के भारत की खूबसूरत तस्वीर पेश की। इसी दौरान विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी चर्चित गौड़ बच्चों के बीच पहुंचे तो माहौल और भी खास हो गया। डीएम ने बच्चों से उनकी पेंटिंग के बारे में जानकारी ली और उनकी रचनात्मकता की जमकर सराहना की। इसके बाद जिलाधिकारी ने खुद ब्रश थाम लिया बच्चों के बीच बैठकर चित्र में रंग भरे और उनके साथ रचनात्मक पल साझा किए। डीएम ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। साथ ही बच्चों में देश और समाज के प्रति सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। वहीं जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मिड-डे-मील का भी निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई समेत पूरी व्यवस्था को परखा और निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशSeptember 18, 2026विकास कार्यों की रफ्तार को लेकर सीडीओ ने की बैठक
उत्तर प्रदेशSeptember 18, 2026अब सफाई कर्मी ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से होंगे संबोधित, जाने वजह
सोनभद्रSeptember 18, 2026मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता में पहुंचे डीएम फिर….
उत्तरप्रदेशSeptember 18, 2026हाईवा के चक्के में हवा भरते समय हादसा, घायल युवक की मौत















