
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के अकछोर गांव में शराब के नशे में तालाब में तैरने की शर्त लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। ग्रामीणों के मुताबिक चार दोस्तों ने शराब पीने के बाद तालाब में तैरने की शर्त लगाई और सभी ने तालाब में छलांग लगा दी। तीन युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 42 वर्षीय अर्जुन तालाब से बाहर नहीं निकल सका। काफी खोजबीन के बाद उसके डूबने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नई बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तालाब में युवक की तलाश शुरू कराई गई। कड़ी मशक्कत के बाद अर्जुन का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अकछोर गांव का है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशSeptember 18, 2026विकास कार्यों की रफ्तार को लेकर सीडीओ ने की बैठक
उत्तर प्रदेशSeptember 18, 2026अब सफाई कर्मी ‘दोस्त-मित्र’ के नाम से होंगे संबोधित, जाने वजह
सोनभद्रSeptember 18, 2026मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कला प्रतियोगिता में पहुंचे डीएम फिर….
उत्तरप्रदेशSeptember 18, 2026हाईवा के चक्के में हवा भरते समय हादसा, घायल युवक की मौत
















