शराब के नशे में तालाब में तैरने की शर्त बनी जानलेवा, 42 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के अकछोर गांव में शराब के नशे में तालाब में तैरने की शर्त
  • लगाना एक युवक को भारी पड़ गया।
  • ग्रामीणों के मुताबिक चार दोस्तों ने शराब पीने के बाद तालाब में तैरने की शर्त
Share

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के अकछोर गांव में शराब के नशे में तालाब में तैरने की शर्त लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। ग्रामीणों के मुताबिक चार दोस्तों ने शराब पीने के बाद तालाब में तैरने की शर्त लगाई और सभी ने तालाब में छलांग लगा दी। तीन युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि 42 वर्षीय अर्जुन तालाब से बाहर नहीं निकल सका। काफी खोजबीन के बाद उसके डूबने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नई बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तालाब में युवक की तलाश शुरू कराई गई। कड़ी मशक्कत के बाद अर्जुन का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अकछोर गांव का है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें