पिकअप से 11 गोवंश बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी, सोनभद्र।गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत
  • दुद्धी पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद किए।
  • पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत
  • मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में 11 गोवंशों को क्रूरतापूर्वक लादकर बीजपुर/लिलासी की ओर से लाया जा रहा है।
Share

दुद्धी, सोनभद्र।गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में 11 गोवंशों को क्रूरतापूर्वक लादकर बीजपुर/लिलासी की ओर से लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कर्चा टोला मधुवन जंगल के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर चालक पिकअप को जंगल की ओर ले गया और गोवंशों को वाहन से उतारकर बांध दिया।पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 11 गोवंश बरामद किए और फरीद अंसारी (31), पुत्र सफीक अंसारी, निवासी चिनिया, थाना चिनिया, जनपद गढ़वा, झारखंड को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 263/2026, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और रोटी के विरुद्धपकडे गए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, व0उ0नि0 संजय सिंह, उ0नि0 श्यामानंद यादव, कांस्टेबल धीरज पटेल, कांस्टेबल राहुल बिन्द एवं महिला कांस्टेबल पूजा देवी शामिल रहीं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें