घोरावल(राजेंद्र मानव) -स्थानीय ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक सुनील कांत माथुर एवं दीनबंधु त्रिपाठी के सम्मानित होने पर शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।वाराणसी स्थित एक स्कूल में आयोजित सेमिनार में 5 अक्टूबर को एडुलिडर्स यूपी अवार्ड से उनको सम्मानित किया गया।प्रदेश के 75 जनपदों से एक एक शिक्षक को सम्मानित किया गया।बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्यों के लिए प्रोत्साहन के तौर पर उन्हें पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कहा है कि एक शिक्षक के लिए शिक्षा के प्रति समर्पण आवश्यक है।शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार बेहद महत्वपूर्ण है।खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, एसआरजी विनोद कुमार,अशोक त्रिपाठी, अखिलेश सिंह इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त