
सोनभद्र में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रही गतिविधियों और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत जिन अधिकारियों और विभागों को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पालन किया जाए। अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम और बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा हुई।
जल जीवन मिशन पर खास फोकस
प्रभारी मंत्री ने ग्रामीण इलाकों में जल जीवन मिशन के तहत हो रही पेयजल आपूर्ति की वास्तविक स्थिति जानने के लिए टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए… ताकि गांवों में वास्तव में नल से पानी पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जमीनी हकीकत सामने आ सके और ग्रामीणों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल मिलना सुनिश्चित हो।
स्कूलों की व्यवस्थाओं पर भी निर्देश
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए… स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने, पठन-पाठन के साथ मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहतर रखने और कमियों को तत्काल दूर कराने को कहा गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि कुछ प्राथमिक विद्यालयों में भवन और कक्ष से जुड़े जरूरी कार्य जिला खनिज फाउंडेशन यानी डीएमएफ के माध्यम से कराने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के साथ लाभार्थियों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित अधिकारी समयबद्ध तरीके से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरती जाएगी।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 22, 2026तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने अधेड को मारी टक्कर, गंभीर घायल
उत्तर प्रदेशSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में लापरवाही पर प्रभारी मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
सोनभद्रSeptember 22, 2026साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति की ठगी गई रकम हुई वापस
उत्तरप्रदेशSeptember 22, 2026ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के 3 तस्कर गिरफ्तार, 62 लाख की बरामदगी















