
सोनभद्र के रेणुकूट में वन निगम के डीएलएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को गेस्ट हाउस के कमरे में उनका शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया और वन निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। आखिर एक उच्च अधिकारी ने यह कदम क्यों उठाया, क्या इसके पीछे पारिवारिक विवाद था या फिर कोई दूसरी वजह, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। रेणुकूट में वन निगम के डीएलएम सत्य पाल प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। करीब 40 वर्षीय सत्य पाल प्रसाद पुत्र जय राम प्रसाद मूल रूप से देवरिया जनपद के रहने वाले थे और मिर्जापुर व सोनभद्र में वन निगम के डीएलएम के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह अपने निजी कार्य से रेणुकूट स्थित हिंडालको गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। इसी दौरान उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने की जानकारी सामने आई। मामले की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीएफओ सहित वन निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक अधिकारी द्वारा इस तरह का कदम उठाने के पीछे आखिर क्या वजह रही, क्या कोई पारिवारिक विवाद था, विभागीय या व्यक्तिगत दबाव था या फिर कोई दूसरी वजह, फिलहाल इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट चौकी अंतर्गत हिंडालको गेस्ट हाउस का मामला।
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौतAuthor Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 25, 2026रेस्क्यू हुई आठ दिन की नवजात को डीएम ने दिया नाम, गोद में लेकर रखा ‘कीर्ति’
सोनभद्रSeptember 25, 2026सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
उत्तर प्रदेशSeptember 25, 2026वन निगम के डीएलएम ने गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत
अपराधSeptember 25, 2026डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.36 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार















