वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का ऐलान, 23 अक्टूबर को होगा मतदान; 27 अक्टूबर को मतगणना

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र।
  • वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में विधान परिषद की रिक्त
  • होने वाली सीटों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित
  • कर दिया गया है।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में विधान परिषद की रिक्त होने वाली सीटों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चर्चित गौड़ ने बताया कि वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य आशुतोष सिन्हा तथा वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य लाल बिहारी यादव का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके चलते रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।इसके बाद 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया को 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करा लिया जाएगा।निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जनपद सोनभद्र में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और संबंधित प्रावधानों के तहत आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी संबंधित लोगों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का पालन करना होगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें