
सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-39 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोलिन्डूबा गांव में मेदनी खांड लैम्पस के सामने ट्रक की चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद चेचिस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों की सक्रियता और सूचना के बाद वाहन को रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 के पास रोक लिया गया। पुलिस ने चेचिस और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नेशनल हाईवे-39 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोलिन्डूबा गांव में मेदनी खांड लैम्पस के सामने चेचिस और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि चेचिस और बाइक दोनों विंढमगंज की तरफ से दुद्धी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मेदनी खांड लैम्पस के सामने दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बाइक सवार सड़क पर पड़ा था। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि चेचिस चालक वाहन लेकर घटनास्थल से निकल चुका था।हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और चेचिस को रोकने के लिए आसपास के लोगों को सूचना दी। इसी दौरान वाहन को रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 50 के पास रोक लिया गया। सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और चेचिस व उसके चालक को कब्जे में ले लिया।पुलिस के मुताबिक मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान अगस्त कुमार पुत्र राजेंद्र राम, निवासी धनराडीह, मकड़ी, भवनाथपुर, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल संख्या UP64 AV 2936 को भी कब्जे में ले लिया है।घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी हाउस भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे की परिस्थितियों, दोनों वाहनों की स्थिति और टक्कर के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, वहीं पुलिस की कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 25, 2026रेस्क्यू हुई आठ दिन की नवजात को डीएम ने दिया नाम, गोद में लेकर रखा ‘कीर्ति’
सोनभद्रSeptember 25, 2026सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
उत्तर प्रदेशSeptember 25, 2026वन निगम के डीएलएम ने गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी, मौत
अपराधSeptember 25, 2026डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 2.36 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
















