
सोनभद्र। चुर्क क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ा निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), सोनभद्र के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देश पर विभागीय टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए कई खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।अभियान के दौरान चुर्क स्थित सीमेंट फैक्ट्री में संचालित मेसर्स अन्नपूर्णा कैंटीन का निरीक्षण किया गया। टीम ने कैंटीन से तैयार दाल और होमोजिनाइज्ड स्टैंडर्डाइज्ड दूध के नमूने लिए। किचन में कार्यरत कार्मिकों को व्यक्तिगत स्वच्छता समेत खाद्य सुरक्षा से जुड़े आवश्यक मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर सुधार सूचना भी जारी की गई।वहीं, चुर्क बाजार स्थित मेसर्स अशोक जनरल स्टोर पर निरीक्षण के दौरान बिक्री के लिए रखे गए खुले हल्दी पाउडर पर खाद्य विभाग की नजर पड़ी। टीम ने हल्दी पाउडर का नमूना संग्रहित करने के साथ मौके पर उपलब्ध 7.6 किलोग्राम खुली हल्दी पाउडर को सीज कर दिया। प्रतिष्ठान संचालक को खुले मसाला पाउडर और खुले खाद्य तेल की बिक्री नहीं करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।इसके अलावा चुर्क बाजार स्थित माँ विन्ध्यवासिनी इंटरप्राइजेज से कार्बोनेटेड वाटर के स्प्राइट और लिम्का ब्रांड के नमूने भी संग्रहित किए गए।खाद्य विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए संबंधित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस तरह के निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 1, 2026संचारी रोगों के खिलाफ डीएम ने संभाली कमान, मारकुंडी की गलियों में पैदल पहुंचे जिलाधिकारी
उत्तरप्रदेशOctober 1, 2026ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई, 2.85 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशOctober 1, 2026चोरी के मुकदमों में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, जनरेटर के 13 पार्ट और दो हजार रुपये बरामद
अपराधOctober 1, 2026गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 2.85 क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
















