संचारी रोगों के खिलाफ डीएम ने संभाली कमान, मारकुंडी की गलियों में पैदल पहुंचे जिलाधिकारी

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • जिले में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ जिलाधिकारी चर्चित
  • गौड़ ने ग्राम मारकुंडी से किया।
  • अभियान के शुभारंभ पर जिलाधिकारी औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित
Share

सोनभद्र। जिले में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ग्राम मारकुंडी से किया। अभियान के शुभारंभ पर जिलाधिकारी औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहे, बल्कि गांव की गलियों में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और स्वच्छता व संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से घरों के आसपास पानी का ठहराव न होने देने और नियमित साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया सहित मच्छरजनित एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए घर और आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता बेहद जरूरी है।

Advertisement

उन्होंने ग्रामीणों से बुखार अथवा बीमारी के अन्य लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार कराने को कहा।जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य संबंधित विभागों की टीमें गांव-गांव पहुंचकर डेंगू, मलेरिया सहित वेक्टर जनित एवं जलजनित रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। घर-घर जाकर साफ-सफाई, जलजमाव की रोकथाम, स्वच्छ पेयजल के उपयोग और बुखार की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। चिन्हित उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष रूप से जनजागरूकता, साफ-सफाई और जलजमाव रोकने से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी।दस्तक अभियान 12 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, कुष्ठ, क्षय रोग, फाइलेरिया और आईएलआई के संभावित रोगियों की पहचान करेंगी। संभावित रोगियों की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।जिलाधिकारी ने अभियान से जुड़े सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल विभागीय प्रयासों से संभव नहीं है, इसमें आमजन की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, जलजमाव की रोकथाम और जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमनाथ, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डीएन श्रीवास्तव, मलेरिया निरीक्षक पीके सिंह, वीबीडी कन्सल्टेंट कुमार शुभम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. गुरूप्रसाद मौर्य सहित स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता और सफाईकर्मी मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें