गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 2.85 क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत
  • पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
  • पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • आरोपियों के कब्जे से 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
Share

सोनभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर महोबा जा रहे थे।
पिपरी थाना क्षेत्र में पुलिस की यह कार्रवाई 30 सितंबर की रात मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक महिंद्रा XUV पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगी। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी के दौरान पिछली सीट के नीचे और डिग्गी में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 195 पैकेट मिले। जांच में इन पैकेटों में कुल 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल महिंद्रा XUV, दो फर्जी नंबर प्लेट और दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महोबा निवासी उमेश अहिरवार और कबरई निवासी महिपाल पाल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ओडिशा से गांजा लाकर महोबा पहुंचाने के लिए कहा गया था और इसके बदले प्रति चक्कर 20 हजार रुपये मिलने थे। पुलिस के अनुसार आरोपी इससे पहले भी गांजा पहुंचा चुके हैं। चेकिंग से बचने के लिए उन्होंने रास्ते में वाहन को जंगल में छिपाया था और पुलिस को भ्रमित करने के लिए अलग-अलग नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें