
डाला।सोनभद्र। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने सख्ती बरतते हुए थाना चोपन में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त सोनू जायसवाल पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। सोनू जायसवाल पुत्र रामचन्द्र जायसवाल, निवासी कोटा गुरमुरा जवारीडांड़, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, थाना चोपन में दर्ज मु0अ0सं0 360/2026 में धारा 287, 303(2), 317(2)(4) बीएनएस के तहत वांछित है।पुलिस के अनुसार अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा है और अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। उसने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण भी नहीं किया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना चोपन, हाथीनाला और ओबरा में कुल पांच अभियोग पंजीकृत हैं। एसपी ने संबंधित पुलिस टीमों को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश और अन्य कार्रवाई कर रही है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अभियुक्त के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशSeptember 28, 2026वांछित अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम घोषित
उत्तरप्रदेशSeptember 28, 2026भगत सिंह की जयंती पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि
उत्तरप्रदेशSeptember 28, 2026सोनभद्र। संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप
सोनभद्रSeptember 26, 2026थाने में डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद
थाने में डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद















