
डाला।सोनभद्र। चोपन पुलिस ने चोरी के दो मुकदमों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए जनरेटर के 13 पार्ट और दो हजार रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुटी थी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 1 अक्टूबर की भोर करीब 1:43 बजे बग्घा नाला, ओबरा स्लिप रोड कट के पास तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विमलेश साहनी पुत्र राजकुमार साहनी निवासी ग्राम चोपन, रामप्रित साहनी पुत्र पारस साहनी निवासी बाड़ी डाला और उदयनारायण साहनी पुत्र ठाकुर प्रसाद साहनी निवासी ग्राम चोपन के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक तीनों थाना चोपन में दर्ज चोरी के दो मुकदमों में वांछित थे।अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए जनरेटर के कुल 13 पार्ट और 2,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश, उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशOctober 1, 2026संचारी रोगों के खिलाफ डीएम ने संभाली कमान, मारकुंडी की गलियों में पैदल पहुंचे जिलाधिकारी
उत्तरप्रदेशOctober 1, 2026ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई, 2.85 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशOctober 1, 2026चोरी के मुकदमों में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, जनरेटर के 13 पार्ट और दो हजार रुपये बरामद
अपराधOctober 1, 2026गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 2.85 क्विंटल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
















