ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई, 2.85 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र।
  • मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत
  • पिपरी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने उनके कब्जे से 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त
Share

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के तहत पिपरी पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 क्विंटल 850 ग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा एक्सयूवी वाहन, दो मोबाइल फोन और दो नंबर प्लेट बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 50 हजार रुपये है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को पिपरी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रनटोला-मुर्धवा मार्ग पर मुर्धवा से करीब दो किलोमीटर आगे एक महिन्द्रा एक्सयूवी पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन में सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो पिछली सीट के नीचे और डिग्गी में प्लास्टिक टेप से पैक किए गए 195 पैकेटों में कुल 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश अहिरवार पुत्र राम मनोहर अहिरवार, निवासी बजरंग चौक, गांधीनगर, थाना कोतवाली महोबा और महिपाल पाल पुत्र इन्द्रपाल पाल, निवासी कबरई, थाना कबरई, जनपद महोबा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें ओडिशा से गांजा लाकर महोबा पहुंचाने के लिए कहा गया था। इसके एवज में उन्हें प्रत्येक चक्कर के 20 हजार रुपये देने की बात तय थी। आरोपियों ने इससे पहले भी एक-दो बार गांजा पहुंचाने की बात बताई।पुलिस के अनुसार, आरोपी 29 सितंबर को ओडिशा से गांजा लेकर महोबा के लिए निकले थे। रास्ते में पुलिस चेकिंग देखकर उन्होंने वाहन को जंगल की ओर ले जाकर कुछ समय के लिए छिपा दिया था। पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से वाहन पर अलग-अलग नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा था।मामले में थाना पिपरी में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी जांच कर रही है। कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेश चौबे के नेतृत्व में पिपरी पुलिस टीम ने की।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें