दुद्धी/सोनभद्र(मनीष कुमार) -स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में आज शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे एक लूना में एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे लूना पर सवार एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रामवृक्ष 55 पुत्र स्व पलटन निवासी गुलालझरिया अपने घर से दुद्धी दवा लेने के लिए लूना से निकले थे कि घर से 500 मीटर की दूरी पर एक बाइक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे लूना सवार रामवृक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे परिजनों ने इलाज हेतु आनन फानन में दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
Breaking_NewsMay 15, 2026शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दामाद की मौत
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
