घोरावल (राजेंद्र मानव) -स्थानीय नगर के कोहरथा मोड़ पर रविवार को बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बहेरी गांव निवासी घायल रमाकांत उर्फ दीनू (35) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। घायल रमाकांत ने बताया कि वह संविदा लाइनमैन के पद पर घोरावल पावर हाउस पर कार्यरत है और पेट्रोलिंग कर बाइक पर सवार होकर पावर हाउस घोरावल जा रहा था। कोहरथा मोड़ पर पिकअप से धक्का लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रमाकांत ने घटना का पूरा विवरण पुलिस को बताया।उसने बताया कि उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।चिकित्सकों ने उसका उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास