- सोनभद्र(अरविंद दूबे)-चार वर्ष पूर्व घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश( एफटीसी)/(सीएडब्ल्यू) सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने दोषसिद्ध न पाकर आरोपी रमेश को दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल रहा।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने घोरावल कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 18 वर्षीय लड़की को 3 सितंबर 2019 को रात 12 बजे रमेश पुत्र रामसूरत कोल निवासी भैरवा, थाना घोरावल, जिला सोनभद्र बहला फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 4 सितंबर 2019 को प्रातः 5 बजे लड़की घर आई तो सारी बात बताई। लड़की ने यह भी बताया कि करीब 5 माह से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब शादी करने की बात लड़की ने कहा तो वह मुकर गया। इस तहरीर पर पुलिस ने रमेश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध न पाकर आरोपी रमेश को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल रहा। अभियुक्त रमेश की तरफ से अधिवक्ता आर एस चौधरी ने बहस की।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 16, 2026किन्नर गुटों के बीच विवाद गहराया: जिला प्रशासन से लगाई गुहार, नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
उत्तर प्रदेशMay 16, 2026भाटी के बयान पर ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सम्पादकीयMay 16, 2026खनन क्षेत्र में फिर दौड़ती मौत,टीपर ने कुचला, बाइक सवार MR की मौके पर दर्दनाक मौत
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
