सोनभद्र (आलोकपति तिवारी) -पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन में चोरी, लूट व डकैती के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे दिनांक 15.10.2023 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सुकृत में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी एक व्यक्ति तकिया तिराहे पर खड़ा है जिसके साथ कोई अवैध वस्तु है, इस सूचना पर सोईद पुत्र वहीद निवासी ग्राम तकिया, सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष को पकड़ लिया गया । जामातलाशी से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना राबर्ट्सगंज मे मु0अ0सं0-695/2023 धारा 3/25 Arms Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
