दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह) -गुरुवार को हुए क्रय विक्रय समिति के सभापति चुनाव को लेकर दिनभर चर्चाओ का बाजार गर्म रहा।बुधवार को हुए व्यक्तिगत सदस्य के चुनाव में सपा से सदस्य बने आशीष को भाजपा ने सभापति प्रत्याशी बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। सभापति के चुनाव में भाजपा शीर्ष मंडल का जो निर्णय रहा उसकी चर्चाएं गुरुवार को खूब कस्बे में होती रही।लोगो ने कहा यदि भाजपा शीर्ष मंडल बुधवार को हो रहे सदस्य के चुनाव के दिन ही आशीष को अपना प्रत्याशी सार्वजनिक कर दी होती तो चुनाव के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने नही हुए होते।आशीष को सदस्य का चुनाव जीतने में सपाइयों ने एड़ी चोटी लगा दी थी लेकिन रातभर चले राजनीति के उलट फेर ने सपा के सपनों पर पानी फेरते हुए बीजेपी ने क्रय विक्रय समिति के सभापति पद पर पुनः अपना कब्जा कर लिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
