अरविंद दूबे, गिरीश तिवारी
सोनभद्र। पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन कान्विक्शन के तहत रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा पुलिस लाइन चुर्क, सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों के पैरोकारों के साथ मीटिंग की गयी । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पैरोकार न्यायालय व थाना के बीच सामंजस्य बनाये रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है तथा मीटिंग के दौरान उपस्थित सभी पैरोकारों को न्यायालय मे समय से पहुंचकर माननीय न्यायालय के आदेशों-निर्देशो का अनुपालन कराने व विचाराधीन मुकदमों मे समय से गवाहों के लिए सम्मन/वारण्ट भेजने और तामीलशुदा सम्मन/वारण्ट को न्यायालय में समय से प्रस्तुत करने, महत्वपूर्ण मुकदमों जैसे-हत्या, पॉक्सों एक्ट या महिला सम्बन्धित मुकदमों में पैरवी कर गवाहों को पेश करने व अधिक से अधिक मुकदमों में अभियुक्तों को सजा दिलाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार