अरविंद दूबे, गिरीश तिवारी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के विक्री एवं विक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस ने रविवार को अभियुक्त बसंत लाल बैसवार पुत्र स्व0 लच्छनधारी बैसवार, निवासी पूर्वी परासी वार्ड नं0 07, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को समय लगभग 13.30 बजे पंचायत भवन के पास पूर्वी परासी से 1 किलो 400 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 198/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
