संत कबीर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना पंजाब के लुधियाना शहर में हुई है। बताया जा रहा है कि जंगल खुर्द खोरसिंघा निवासी शंकर यादव के पुत्री की शादी डेढ़ वर्ष पहले बखिरा थाना अंतर्गत खुटवा गांव निवासी हेमंत यादव नामक युवक से हुई थी। युवती के परिजनों का आरोप है कि बेटी के ससुराल के लोगो ने दीपावली से पहले लड़की को जबरन विदा कराकर अपने साथ गांव ले गए और गांव से लुधियाना शहर के लिए ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई, लुधियाना शहर में मौत के बाद मृतक युवती के ससुराल के लोगो ने शव को दाह संस्कार के लिए एम्बुलेंस की सहायता के संतकबीरनगर जिले अपने घर ले आए, तभी मृतक युवती के परिजनों ने एंबुलेंस को खलीलाबाद कोतवाली में रुकवा कर बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए एफ आई आर दर्ज करने की मांग की, देखते ही देखते खलीलाबाद कोतवाली में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, थाना प्रभारी ने मौके की नजाकत को देखते हुए एफआईआर दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस जिला अस्पताल के लिए भिजवा कर आगे की करवाई में प्रारम्भ कर दी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
