कानपुर। दीपावली के बाद भाईदूज में जेल में बंद भाइयों को तिलक करने के लिए बहनें जेल पहुंची। बड़ी संख्या में बहनों के पहुंचने की संभावना के चलते जेल अधिकारियों ने पहले से ही सारी व्यवस्था कर रखी थी। भाई दूज पर बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अलग से काउंटर बनाए गए। पर्ची बनवाने के बाद बहनें जेल के अंदर पहुंची. कई महीनों बाद अपने भाइयों को देखकर बहुत सी बहनों की आंखे नम हो गई। उन्होंने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया की भाई दूज पर जेल में विशेष व्यवस्था की गई है। बहनें अपने भाइयों से खुलकर मिल सकें, उनके बीच कोई बंधन न रहे इसके लिए पूरी व्यवस्था है। उन्होंने बताया की सुबह से लेकर शाम तक बहनें अपने भाइयों से मिलकर उनका तिलक कर सकती है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
