डाला/सोनभद्र(अरविंद दूबे, गिरीश तिवारी) : स्थानीय नगर पंचायत में सड़कों पर घूम रहे आवारा छुट्टा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से नगरवासियों को बड़ी राहत मिली है शनिवार को नगर पंचायत द्वारा नगर क्षेत्र के चूड़ी गली, झूलन ट्राली और डाला बाजार से कैचर वाहन द्वारा सड़क पर घूम रहे दर्जनों की संख्या में छुट्टा पशुओं को पकड़कर चोपन स्थित गौशाला में भेज दिया गया अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय ने बताया कि सड़कों पर छुट्टा पशुओं को लेकर शिकायतें मिल रही थी इसी क्रम में यह अभियान लगातार चलाया जाएगा कैचर वाहन और टीम की मदद से आवारा पशुओं को पकड़ा जाएगा जिससे शहर में पशुओं के कारण हो रही अकाल दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
