विंढमगंज (रवि सिंह) -स्थानीय थाना क्षेत्र के धुमा गाँव निवासी एक युवक अपनी घर की हालत दूर करने का सपना लिए सऊदी अरब कमाने गया था और वह अपने घर परिवार वालों को करीब एक माह से दिलासा दिलाता रहा कि ईश्वर ने चाहा तो बहुत जल्द घर की माली हालत ठीक हो जायेगा और इसी सपनों को लेकर युवक सऊदी में क्रेन अपरेटर का काम करता था लेकिन कुदरत को शायद यह मंजूर नहीं था और उस परिवार पर उस समय कहर टूट पड़ा ज़ब बुधवार की शाम को विदेश कमाने गए युवक का शव घर पहुंचा। जिससे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।शव देख परिजनों का रों रोकर बुरा हाल था।बताया जा रहा है कि धूमा गांव निवासी नीरज कुमार पाल पुत्र शंभू पाल निवासी धूमा, थाना विंढमगंज अक्टूबर 2023 में अपने घर से कमाने सऊदी अरब के रियाद शहर गया था कि रियाद के एक कम्पनी में क्रेन चलाते वक़्त 6 नवंबर 2023 को हादसा हो गया, जिससे क्रेन अपरेटर नीरज की मृत्यु हो गई।परन्तु विदेश में मौत की औपचारिकता पूरी करने में काफ़ी देर हो गई तथा औपचारिकता पूरी होने के बाद भी शव भेजनें में काफ़ी देर हो रही थी। भारतीय दुतावास के हस्तक्षेप के बाद मृत्यु के 30 वें दिन युवक का शव विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गाँव में पहुँचते ही परिजनों में मातम छा गया ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
