दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव के वार्ड संख्या 14 में एक किराए के मकान करीब 2 वर्षों से अपने पति व तीन वर्षीय बच्ची के साथ रह रही विवाहिता को पड़ोसी युवक ने आज कुल्हाड़ी से सर पर प्रहार कर दिया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायल महिला को इलाज के लिए सीएससी में लाकर भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों की माने तो घटना के बाद महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के ऊपर प्रहार करने वाले पड़ोसी युवक अजीत पटेल पुत्र संतोष पटेल निवासी बीड़र की तलाश में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार