रिपोर्ट अरविन्द दुबे /गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जिले में सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2023_24 के लिए हो रहे मतदान के लिए शुक्रवार को सिर्फ एक प्रत्याशी उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर पद पर अपना पर्चा वापस लिया। जिसकी वजह से अब चुनाव मैदान में 23 पदों के लिए कुल 33 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं, हालाकि 19 पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। वहीं अब सिर्फ चार पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला होगा जिसके लिए 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 16 दिसंबर को मतदाता सूची प्रत्याशियों को वितरित की जाएगी, जबकि 18 दिसंबर को टेंडर वोटिंग होगी। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि 23 पदों के लिए कुल 34 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 6 प्रत्याशी विनय कुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूनम सिंह, ओम प्रकाश राय, रमेश देव पांडेय व अरुण कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी शारदा प्रसाद मौर्या एवं लालता प्रसाद पाण्डेय, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, राजीव कुमार सिंह गौतम व अखिलेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए तीन प्रत्याशियों दिलीप कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्रा एवं संतोष कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए दो प्रत्याशी अनुज प्रसाद अवस्थी व आशुतोष कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री प्रशासन दुर्गाशंकर चौबे, प्रकाशन विवेक कुमार पांडेय व श्यामकिशोर, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों अनिल कुमार पाण्डेय , उमेश कुमार शुक्ल व राजकुमार सिंह के साथ ही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए 6 प्रत्याशी अनुराग सिंह पटेल, सत्यनारायण गुप्ता, सतीश कुमार चौबे, आनंद कुमार श्रीवास्तव, राकेश धर द्विवेदी व योगेश कुमार एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए 6 प्रत्याशी दिनेश दत्त पाठक, अरुण कुमार पांडेय, सत्यदेव पांडेय, विवेकानंद चौबे, संतोष कुमार जैन व यशवंत कुमार सिंह शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर पद पर एक प्रत्याशी संतोष कुमार मिश्रा ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब कुल 33 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें से 12 सदस्यों समेत उपाध्यक्ष चार पद तथा संयुक्त मंत्री तीन पद कुल 19 पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। वहीं 16 दिसंबर को प्रत्याशियों को मतदाता सूची का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा 18 दिसंबर को टेंडर वोटिंग होगी। उधर प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
