सोनभद्र :(रवि सिंह) -विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म करने और जान से मार देने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार विण्ढमगंज थाना क्षेत्र एक युवती ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि रणवीर सिंह गोड पुत्र हुलास गोड ग्राम हरपुरा पोस्ट धोंरपा पिछले कुछ दिनों से डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था ,युवती आरोप लगाया कि आरोपी युवक हमेशा उसे जान से मारने की धमकी देता रहा और कई बार उसका शारीरिक शोषण करता रहा 18 दिसंबर 2023 को फिर उसके साथ दुष्कर्म किया तब जाकर युवती ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताया ,युवती के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया । थाना अध्यक्ष श्याम बिहारी ने बताया कि युवती के प्रार्थना पत्र पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
