रवि सिंह
दुद्धी| रेनुकूट वन प्रभाग के रानीताली के समीप एक टोले में खैर के छुपा कर रखे कुल 22 छोटे बड़े बोटों को उप प्रभागीय अधिकारी डॉ0 भानेन्द्र सिंह ने मुखबिर के सूचना पर बरामद किया ,सभी बोटों को वन कर्मियों की सहायता से जब्त करते हुए दुद्धी वन रेंज कार्यालय रखवा दिया ,वहीं वन विभाग की टीम कटान स्थल चिन्हित करने में जुट गई है |
एसडीओ / उप प्रभागीय अधिकारी म्योरपुर डॉ 0 भानेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रानीताली के समीप एक टोले में ख़ैर की लकड़ी छुपाई गयी है ,इस पर सक्रिय हुए उन्होंने जब मौके पर छापेमारी की तो हैरान रह गए टोले में अरहर की खेत मे छुपाए तकरीबन एक किमी परिक्षेत्र से कुल छोटे बड़े 22 बोटे 0.75 घनमीटर खैर की लकड़ी बरामद की | एसडीओ श्री सिंह ने बताया कि जांच में कई तश्करों के नाम सामने आ रहे है जो ग्रामीणों को चंद रुपयों का प्रलोभन दे खैर की पेड़ कटवा रहे हैं ,कहा कि पहले कटान स्थल का निरीक्षण हो जाये फिर उसके बाद संबंधित वन कर्मी की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी|
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
