रिपोर्ट अरविंद दुबे
सोनभद्र: बीते करीब दो दशक से चोपन काली मन्दिर में प्रति वर्ष 30-31 जनवरी को होने वाला श्री अखंड हरिकीर्तन इस वर्ष से नियत तिथि पर नहीं होगा। इस कार्यक्रम में बदलाव करते हुए मन्दिर समिति ने इसे अब प्रति वर्ष अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा दिवस 22 जनवरी को भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए जय माँ काली सेवा समिति के महामंत्री सोहन यादव एंव कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों मंदिर समिति की बैठक अध्यक्ष हीरा लाल वर्मा जी की अध्यक्षता में हुई थी। समीक्षा के दौरान विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 30-31 जनवरी को प्रतिवर्ष होने वाला अखंड हरिकीर्तन स्थगित कर उसके स्थान पर श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के एतिहासिक अवसर पर प्रतिवर्ष 22 जनवरी को भव्यता के साथ मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में श्री राम लला विराजमान हो रहें हैं। इसी एतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए ही काली मंदिर के कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है।
जाने कार्यक्रम की क्या है रूप रेखा
सोनभद्र: चोपन काली मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 22 जनवरी सोमवार को दिन 11 बजे से 2 बजे तक तीन घंटे का हरिकीर्तन और 2 से शाम 5 बजे तक संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन किया जायेगा तत्पश्चात् आरती- हवन के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा। देर शाम पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से दीपोत्सव की अनुभूति करायेगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जायेगा। मंदिर समिति के सभी सदस्यों और धर्म प्रेमी नगरवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
