भाजपा दुद्धी मण्डल में सरल ऐप एवं नमो ऐप को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Share

(दुद्धी/सोनभद्र) रवि सिंह – संगठन की मजबूती को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दुद्धी मंडल में सरल ऐप एवं नमो ऐप को लेकर दुद्धी के पीडब्लूडी गेट गेस्ट हाउस में बैठक आहूत की गई ,जिसमें सरल ऐप एवं नमो ऐप सहित अन्य जानकारी आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दी गई ,इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही उन सभी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की दी गई।
वही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम बैठक की शुभारंभ प० दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए की गई,बैठक को संबोधित मुख्यातिथि भाजपा सोसल मीडिया जिला संयोजक मनोज सिंह ने मिशन 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया गया है।
इसके लिए कार्यकर्ताओं को अपने बूथों को अधिक मजबूत बनाने के साथ नए-नए लोगों को संगठन से जोड़ने के निर्देश दिए गए. वही सरल ऐप एवं नमो ऐप के माध्यम से संगठन द्वारा दिए गए सभी कार्यों को करते हुए जानकारी को साझा किया ।उन्होंने कहा, भाजपा के हर एक कार्यकर्ता को सरल एवं नमो ऐप दोनों ही मोबाइल में इंस्टॉल कर ले, जिससे सभी कार्यों की जानकारी मिल सके और कार्य प्रगति पर हो सके, वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से किसी भी मतदाता की जानकारी एवं नाम जोड़ने अथवा संशोधन करने सहित अन्य कार्य इस ऐप के माध्यम से भी हो जाएगा ।

विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन ने सभी कार्यकर्ताओं को आभार प्रकट करते हुए नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के अध्यक्षता में हो रहे। इस प्रथम बैठक के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ,और कहां की हर जनता तक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास, शौचालय,उज्जवला योजना के तहत मिले रसोई गैस, आयुष्मान कार्ड ,दिव्यांग आवास सहित कुल 100 से ज्यादा योजनाओं का संचालन से देशवासियों को लाभ मिला है। और आगे भी मिलता रहेगा ,इन बातों को लोगों तक पहुंचाएं, जन कल्याणकारी योजनाओं को बताकर आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी जी के हाथों को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करते हुए वोट देने की अपील करें ।

वही बैठक के दौरान जिला मंत्री दिलीप पांडे ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के साथ सरल ऐप एवं नमो ऐप के माध्यम से संगठन विस्तार करने की जानकारी दी गई,इसके साथ ही संगठन के केंद्रीय समिति से मिलने वाले निर्देशों का अनुपालन करने को कहा गया.बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी एवं संचालन मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने किया। बैठक में मुख्यरूप से नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन जिलाकार्य समिति सदस्य राजन चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू उपाध्यक्ष सूर्यदेव सेठ शक्तिकेन्द्र प्रभारी संजू तिवारी जितेंद्र चन्द्रवंशी, मीरा सिंह गौड़ ,दुर्गावती गोंड़, तारा गुप्ता प्रधान( बुटबेढ़वा), िनोद जायसवाल ,मण्डल मंत्री हिमांशु चौरसिया, अंशुमान रॉय ,गोपाल सोनी, कोषाध्यक्ष अरुण साहनी, मीडिया प्रभारी रवि सिंह ,अखिलेश कुमार, रमाशंकर गुप्ता ,राजेश कुशवाहा , रूपनारायण कुशवाहा, प्रदीप शर्मा ,आईटी विभाग विधानसभा संयोजक अनुरोध भोजवाल ,सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा, अजय जायसवाल, अरविंद कुमार ,अजय चंद्रवंशी,राजन अग्रहरी, प्रदीप शर्मा, उदय कुमार
सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *