सोनभद्र :(अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी) -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा रविवार को समय 02.45 बजे धर्मशाला चौराहे के पास से चोरी की योजना बनाने वाले गिरोह के 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद लोहे की हथौड़ी, एक अदद पेचकस, एक अदद लोहे की सड़सी, एक अदद लोहे की छेनी बरामद किया गया तथा इस सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-53/2024 धारा 401 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।इसी क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा रविवार को समय 05.05 बजे गोरारा पोखरा रॉबर्ट्सगंज के पास से चोरी की योजना बना रहे 04 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद हेक्सा ब्लेड, हथौड़ा, एक अदद पेचकस, एक अदद पिलास, एक अदद लोहे का सरिया, एक अदद लोहे की छेनी बरामद किया गया तथा इस सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-52/2024 धारा 401 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
