दुद्धी,सोनभद्र :(रवि सिंह) – पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। ऐसे में प्रगति फाउंडेशन का वस्त्र बैंक सेवा ने एक कदम उठाया है। प्रगति फाउंडेशन (वस्त्र बैंक सेवा) द्वारा असहाय,वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे है। प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास अग्रहरि ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, सामान्य कपड़े और कंबल वितरित करने का अभियान चल रहा हैं। इसमें काफी लोग भी मदद का हाथ बढ़ा रहे है। बताया कि कस्बे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित सत्यम एकेडमी के फाउंडर राकेश गुप्ता की तरफ से बच्चो के लिए 11 जोड़ी नए कपड़े, नंदू वस्त्रालय के तरफ कुछ नए पुराने कपड़े, नगरवासी आकाश की तरफ से मोजे, शुभ लक्ष्मी इंटरप्राइजेज की तरफ से कंबल का सहयोग इस वस्त्र बैंक सेवा को प्रदान किया गया जिसे जरूरतमंदों में वितरण कर दिया गया । इस दौरान डीएलसी प्रधानाचार्य रामानुज दुबे ,गोकुल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
