अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके में एक खूंखार पत्नी व उसकी बहन की हैरान कर देने वाली खौफनाक करतूत सामने आई है। जहां एक दबंग पत्नी ने अपनी बड़ी बहन के साथ मिलकर अपने पति को गाली देने के चलते मारपीट करते हुए जमकर पिटाई की। पत्नी और साली के द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई के बाद गम्भीर रूप से घायल हुआ पति लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा। पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए पत्नी एवं बड़ी साली के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने तत्काल मामले में संज्ञान लेते हुए मारपीट में गंभीर रूप से घायल पति को मेडिकल परीक्षण हेतु उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार जारी है, तो वहीं पुलिस ने पति के ऊपर हमला बोलने वाली खूंखार पत्नी और साली के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तलाश में जुट गई है। बताया गया कि पुरा मामला सासनी गेट इलाके के बिहारीपुर गली नंबर 8 का है। जहां एक पत्नी ने अपनी बड़ी बहन के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी के साथ मारपीट करते हुए खून से लथपथ कर लहूलुहान कर दिया। पत्नी और साली के द्वारा की गई पिटाई के बाद घायल पति लक्ष्मण पुत्र सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद की सूचना उसके द्वारा फोन कर बड़ी साली नीतू को दी ओर आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी ने साली से कहा कि मेरे पति के द्वारा तुझको गाली दी गई है।यही वजह है कि इसके बाद उसकी बड़ी साली नीतू उसके घर पहुंची और बिना कुछ कहे सुने गाली गलौज करते हुए उसकी पत्नी के साथ मिलकर उसके ऊपर पाइप और ईट से हमला बोलते हुए मारपीट कर बेरहमी के साथ पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान जब उसने अपनी पत्नी और साली के चुंगल से अपने आप को छुडाने की कोशिश की तो दोनों ने पकड़कर उसके सिर पर ईटो से प्रहार करना शुरू कर दिया। सिर पर ईटो से किए गए प्रहार के बाद वह लहूलुहान होते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया पत्नी और साली के द्वारा मिलकर की गई पिटाई के बाद पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए अपनी पत्नी और साली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर लिखित शिकायत दी।गाली देने के चलते पत्नी और साली द्वारा की गई मारपीट में लहूलुहान हुए पति को पुलिस ने गंभीर हालत में मेडिकल परीक्षण हेतु उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है, तो वही पुलिस पति पर हमला बोलने वाली पत्नी और साली को तलाश करते हुए कार्रवाई कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
