रिपोर्ट संजय सिंह
सोनभद्र। नगर पालिका राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 4 सहिजन खुर्द में सभासद राकेश कुमार के अथक प्रयास से बने चन्द्रिका देवी प्रवेश द्वार का आज उद्घाटन नगर पालिका राबर्ट्सगंज की नव निर्वाचित चेयरमैन रुबी प्रसाद द्वारा धुप जलाकर एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि हम अपने नगर पालिका क्षेत्र के हर वार्ड के विकास के लिए तत्पर रहते हैं जल्द ही सहिजन खुर्द फत्ते चौराहा पर हाईमास्ट लाईट लगाने का कार्य होगा। यह चौराहा भी रोशनी में जगमगा उठेगा। इस मौके पर राकेश कुमार सभासद, राज नारायण सिंह, नरसिंह पटेल, मोती कोल, रामकुमार, दीपक मौर्य, रामप्रसाद, श्याम नारायण, विजय सिंह, सोनू ,बृजेश प्रताप, राजेंद्र सिंह, तथा वार्ड के तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार