(रिपोर्ट रवि सिंह)
दुद्धी। जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले तीन दशक से किया जा रहा है और 30 घण्टे का भूख हड़ताल भी किया जा चुका है। इसके साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है और सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी से मिलता है फिर भी दुद्धी को जिला नही बनाया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम चंद यादव, अधिवक्ता उदयलाल मौर्य, अधिवक्ता शिवशंकर गुप्ता, अधिवक्ता छोटे लाल गुप्ता, अजय रतनेंद्र, विष्णुकांत तिवारी, सत्यनारायण यादव, राकेश कुमार अग्रहरी, आशीष कुमार, सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण व मोर्चा के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJune 5, 2026बेलन नदी में मगरमच्छ के हमले से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में मातम
Breaking_NewsJune 5, 2026बेलन नदी में मगरमच्छ के हमले से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में मातम
उत्तर प्रदेशJune 5, 2026पर्यावरण दिवस पर नौजवान किसान संघर्ष मोर्चा ने लिया यह संकल्प…
Breaking_NewsJune 5, 2026विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
