महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • AKD।गिरीश तिवारी सोनभद्र ।
  • बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
  • दर्जनों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित
  • ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र । बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। दर्जनों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से हर जरूरी वस्तु महंगी हो गई है, जबकि रसोई गैस के बढ़ते दामों ने गरीब और मध्यम वर्ग के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि कांग्रेस नेता पहले ही केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर आगाह कर चुके थे, लेकिन सरकार ने उनकी बातों को नजरअंदाज किया, जिसका खामियाजा आज देश की जनता भुगत रही है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News ✓
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

♈

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें