(रिपोर्ट रवि सिंह)
दुद्धी। तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न जन समस्याओं से युक्त 39 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें मौके पर तीन मामलों का निस्तारण किया गया। तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम सुरेश राय ने किया। उन्होंने अवशेष प्रार्थना पत्र को एक सप्ताह के भीतर गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण अगर तुरंत समय पर नहीं किया गुणवत्ता पर तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाएंगे।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी,पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल,तहसीलदार अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार,खंड विकास अधिकारी विशाल चौरसिया सहित संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
