रिपोर्ट रवि सिंह
(विंढमगंज सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के केवाल गांव में अलसुबह 7 बजे भोला गौड़ पुत्र स्व० नान्हक गौड़ निवासी ग्राम केवाल ,थाना विढमगंज सोनभद्र ने पुलिस को सूचना दिया कि उनका पुत्र बुद्धिराम गौड़ उम्र करीब 30 वर्ष होली के देर रात्रि में घर के पास लगे अमरुद के पेड़ मे लूंगी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, घर के परिजन जब सुबह उठे तो देखा कि घर के बाहर लगे पेड़ में शव लटक रहा है। जिसे देख सब चीखने चिल्लाने लगे और स्थानीय प्रशासन को सूचना दिया, सूचना पहुंचे थाना अध्यक्ष विंधमगंज श्याम बिहारी ने शव को कब्जे मे लेकर शव का पंचनामा कर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुड़ गई खबर लिखे जाने तक मृत्यु की वास्तविक घटना का पता नहीं चल सका।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026डीजल पेट्रोल दाम बढ़ते ही दुद्धी क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियां पर फ्यूल समाप्त निराश होकर पूरे दिन लौटे वाहन स्वामी
सम्पादकीयMay 15, 2026श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों ने किया मन तृप्त
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
