जौनपुर। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया गया कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बछुआर गांव से एक विवाहिता उसके दो बच्चे व एक छोटी बहन 20 मार्च से गायब है।परिजनों द्वारा ससुरालीजनों पर गायब होने का आरोप लगाते हुए थाने में दी लिखित तहरीर।सुनवाई न होने पर पीड़ित परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार।पुलिस अधीक्षक ने थाने दार को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का दिया आदेश। आपको बता दे कि थाना तेजी बाजार के नेवढ़िया गांव निवासी कडेडीन तिवारी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी बड़ी बेटी गुड़िया की शादी गांव बछुआर थाना सिंगरामऊ निवासी संजय के साथ किया था। गुड़िया छह माह की गर्भवती है उसकी देखभाल के लिए छोटी बेटी राशि को भी उसके पास भेजा था लेकिन पिछले 20 मार्च से मेरी दोनो बेटी व बड़ी बेटी के दो बच्चे गायब है।बेटी के ससुराल वाले कुछ भी बताने को कर रहे है टालमटोल।आखिर हमारे बच्चे कहाँ गए।पीड़ित परिवार थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक न्याय के लिए लगा रहे है गुहार। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले में कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल 20 मार्च से गायब परिवार की सूचना थाने पर देने के बाद अब तक क्यो नही हुई कार्यवाही की गई।पुलिस पर उठ रहे सवालिया निशान। क्या पुलिस कोई बड़ी घटना का कर रही इंतजार। आखिर पीड़ित परिवार को क्यो लगाना पड़ा पुलिस अधीक्षक से गुहार।


Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
