सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। जहां पर सोते समय एक नाबालिक लड़की की मांग में सिंदूर भरे जाने व उसके पास से सोलह श्रृंगार की समान बरामद होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सुबह जब इसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो भारी संख्या में ग्रामीण नाबालिक लड़की के घर पहुंच गए । नाबालिक लड़की के पिता राजेंद्र का दावा है कि उनकी नाबालिक लड़की बचपन से पूजा पाठ करती थी। 12 बजे रात में अचानक उनके घर में अंधेरा छा गया और उनके नाबालिक लड़की की सिंदूर से मांग भर गई और उसके पास से सोलह श्रृंगार मिले उनका दावा है कि यह चमत्कार है । बातचीत में लड़की की मां किरन देवी ने बताया कि उनकी लड़की बचपन से पूजा करती थी रात में अचानक चमत्कार हुआ है और सभी लोग देवी मानकर पूजा कर रहे है। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहुआरा गांव में आज सुबह एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और गांव के लोग नाबालिग लड़की को देवी मानकर पूजा पाठ कर रहे है। वही इस मामले को लेकर लड़की के पिता का कहना है कि जब हम लोग रात में सोने गए थे तो करीब 11:00 बजे रात को अचानक घुंघरू हुआ बजे की आवाज सुनाई देने लगी जिसके बाद हम लोग सोच की कोई बाहर बाजा बजा रहा है इसी दौरान अचानक बुलाने पर जब हम कमरे में गए तो देखा कि मेरी बेटी की मांग में सिंदूर भरा जा चुका था और उसके पास में 16 श्रृंगार की सामग्रियां भी रखी हुई थी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहुआरा गांव की घटना को लेकर उसकी मां का कहना है कि हम लोग रात में सो रहे थे अचानक घर में पायल व घुंघरू की आवाज बजने लगी। जब नींद खुली तो हमारे घर में पूरा अंधेरा छाया हुआ था। जब अपने पति को बुलाए तो वह ऐसी बात बताएं कि हम लोगो के होश उड़ गए। हमारी बेटी का मांग में सिंदूर भरा जा चुका था। इस संबंध में लड़की ने बताया कि कल हम लोग सो रहे थे अचानक हमारे मांग में सिंदूर पड़ गया। हमें इस बात को लेकर पता नहीं था जब हमारे घर वाले आए और बताएं तब हमें पता चला कि हमारे मांग में सिंदूर पड़ गया है।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
