बड़ी खबर: मोटर साइकिल में पेट्रोल डालते वक्त जलाया माचिस, हो गई यह बड़ी घटना

Share

रवि सिंह

दुद्धी। हाथीनाला थाना क्षेत्र के मालोघाट में बीती देर रात्रि लगभग 9:00 निवासी देवकुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र नारायण जिसे पेट्रोल से जलने के बाद एंबुलेंस की मदद से लगभग रात्रि 10:15 बजे सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण के द्वारा ईलाज चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि युवक अपने घर पर मोटरसाइकिल में पेट्रोल डाल रहा था, इसी दौरान अंधेरा होने की वजह से अपनी बेटी को माचिस जलाने के लिए देव कुमार के द्वारा कहा गया जैसे ही माचिस जली मोटरसाइकिल में डाली जा रही पेट्रोल में आग लग गई और युवक उसकी चपेट में आ गया ,जिससे वह झुलस गया किसी तरीके से परिजनों के द्वारा युवक को आग की लपटो से बचाया गया और आनन फानन मे सरकारी अस्पताल दुद्धी में इलाज हेतु लाया गया है। युवक लगभग 20% जल चुका है। जिसका इलाज चिकित्सक द्वारा जारी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *