यूपी के हमीरपुर जिला महिला थाने में आज एक शादी बड़ी धूमधाम से कराई गई है। इस शादी में न सिर्फ वर वधु के परिजन शामिल हुए बल्कि पुलिसकर्मी भी इस शादी के गवाह बने और दूल्हे और दुल्हन पर फूलों की बरसात की ,टूटी चुकी शादी को दोबारा से फिर करवाने में विधिक सेवा प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमीरपुर मुख्यालय का महिला थाना आज उस वक्त ढोल नगाड़ों से गूंज उठा जब यहां शादी से पहले ही टूट चुके रिश्ते एक बार फिर राज़ी खुशी से शादी करने को तैयार हो गए। दर असल नेठी गांव की रहने वाली युवती अंकिता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी की उसकी शादी घाटमपुर के परसेढ़ा गांव के रहने वाले राघवेंद्र कुमार के साथ तय हुई थी, और ओली की रस्म भी हो चुकी थी। लेकिन अचानक उनको संदेश मिला की वर पक्ष बारात लेकर नहीं आएगा। इसी बात से परेशान होकर अंकिता परिजनों के साथ महिला थाने पहुंच गई थी। युवती द्वारा दी गई तहरीर को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जब वर पक्ष को भी थाने में तलब किया तो पता चला की दोनों परिवारों के बीच रिश्ता तय कराने वाला ही कुछ गलतफहमियां पैदा कर के इस रिश्ते को खत्म करना चाहता था। तय हो चुकी शादी में आई खटास को दूर करते हुए शादी संपन्न कराई जाए इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और दोनों परिवारों के बीच आई खटास को दूर कराते हुए शादी के लिए राज़ी कर लिया।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार