
सोनभद्र। देश में जैसे-जैसे गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे ही चुनावी सरगामी भी तेज होती चली जा रही है। लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार का अंतिम दौर चला रहा है। इसके बाद सातवे चरण का मतदान 1 जून को कराया जायेगा। सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा पूरी ताकत झोंक दी गई है। इसी क्रम में आज सोनभद्र जिले के चोपन रेलवे मैदान में पहुँचे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में सोनभद्र के खनन उद्योग को पहले माफिया चलाते थे। आज मोदी जी ने उत्तर प्रदेश में योगी जी को भेजा तो योगी आदित्यनाथ ने सभी माफियाओं को उलटा लटकाकर सीधा कर दिया। अमित शाह ने सोनभद्र में कनहर परियोजना ,बिजली ,पानी ,किसानों को सालाना 06 हजार रुपये व सोनभद्र से राजधानी ट्रेन के संचालन के लिए सरकार की जमकर तारीफ किया ।

गृह मंत्री ने रावर्ट्सगंज लोकसभा सीट के लिए रिंकी कोल व विधान दुद्धी उप चुनाव के लिए श्रवण गोंड के लिए वोट मांगा। चोपन रेलवे कालोनी मैदान में गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव राम भक्तो पर गोली चलाने वाले राम मंदिर बनाने वालों के बीच है । गृह मंत्री ने कहा कि सोनभद्र में अवैध खनन करके सपा ने आदिवासियों का हक छीनने का काम किया करती थी योगी ने खनन माफियाओं को उलट लटका कर सीधा कर दिया। नरेन्द्र मोदी ने खनन से अलग फंड बनाया जो खनन से धन आया वो आदिवासियों के विकास के काम आ रहा है । पुलवामा में आतंकी हमले के दोषीयों को पाकिस्तान में घुस कर आतंकवाद का सफाया करने का काम मोदी सरकार ने किया है। कांग्रेसी कहते हैं पाकिस्तान के पास आइटम बम है पाक अधिकृत कश्मीर मत मांगिये हम सोनभद्र से कह कर जाते हैं पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है, रहेगा और इसे लेकर रहेंगे। अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि यूपी की एकमात्र डाला सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सपा ने वर्ष 02 जून 1991के गोली चलवाई थी । भाजपा ने गरीबों के लिए काम किया है । सपा और कांग्रेस जिन्होंने 12 लाख करोड़ के घोटाले किए। देश के गरीब आदिवासियों का पैसा डकार कर चुनाव लड़ने निकले हैं विरोधी देश और दुनिया के सारे राम भक्त राह देखकर बैठे थे काग्रेस पार्टी और सपा इसे रोकर बैठी थी। इन्होंने कार सेवकों पर गोलियां चलवाई मोदी जी ने प्राण प्रतिष्ठा करके इसे पूरा किया। गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष की सरकार एससी एसटी व आदिवासियों का आरक्षण छीनकर विपक्ष को देना चाहते हैं जब तक भाजपा की सरकार रहेगी तब तक मुसलमान को नहीं देने देंगे। हम यहां से चैलेंज देते हैं राहुल बाबा को अगर हिम्मत है तो आदिवासियों के हक को छीनकर दिखाएं। जिले में चार लाख दस हजार किसानों को सम्मान निधि दी जा रही मोदी जी ने 130 करोड़ जनता को कोरोना का टिका लगाकर सुरक्षित करने का काम किया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान